inner_banner

WhatsApp का विकल्प तलाशने वालों के लिए खुशखबरी, इन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं,आइये जानतें हैं इनके बारे में

  • व्हाट्सएप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवादों में बना हुआ है

News24 Bite

April 19, 2021 8:06 am

Technology. अक्सर जब कोई कंपनी या उसका प्रोडक्ट्स ज्यादा पॉपुलर हो जाता है तब कंपनी मनमानी करने लगाती है वही हाल व्हाट्सएप (WhatsApp) का हुआ है। बता दे, व्हाट्सएप इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर विवादों में बना हुआ है। कंपनी 15 मई 2021 से नई पॉलिसी लागू करने जा रही है। वही इस बीच लोगो ने इस ऐप का विकल्प तलाशना शुरू कर दिया हैं।

खबर के अनुसार दुनिया के सबसे पॉपुलर ऐप में शुमार व्हाट्सएप इस वक्त अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुर्खियों में पिछलें कई महीनों से बनी हुई है। यहाँ तक कि कई लोगों का मानना है कि व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी उनकी सेफ्टी के खिलाफ है, ऐसे में वे दूसरे विकल्पों की तलाशने पर जोर दे रहें हैं। उसी कों देखते हुए आज आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में बता रहे हैं जो इस वक्त देश में व्हाट्सएप का सबसे बढ़िया विकल्प साबित हो रहें हैं।
इनमें कई शानदार फीचर हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, तो आइयें जानते हैं इनके बारे में…

Telegram App

इस वक्त देश में टेलीग्राम ऐप की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है या फिर बढ़ने की संभावित दर ज्यादा हो सकती है। लोगों का मानना है कि यह ऐप भारत में व्हाट्सएप का बेहतर विकल्प बनने की दिशा में आगे हैं। अब तक इस ऐप के करोड़ों यूजर्स बन चुकें हैं। खास बात यह है कि इस ऐप में कुछ ऐसे फीचर हैं जो आपके बड़े काम आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज, भेजे हुए मैसेज को एडिट करना, मैसेज शेड्यूल करना और 1.5 जीबी तक की फाइल शेयर करने जैसे बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं।

Signal App

टेलीग्राम के बाद सिग्नल ऐप व्हाट्सएप का दूसरा बढ़िया विकल्प उभरकर सामने आता दिखाई पर रहा है। देखा जाए तो पिछले कुछ महीनों में इसकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। तमाम लोग अब इसे व्हाट्सएप की जगह इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं।

जानकारों की मानें तो व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद इस ऐप की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी होने से इंकार नहीं की जा सकती है। यह ऐप भी कई शानदार फीचर उपलब्ध कराते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले समय में अगर व्हाट्सएप अपनी नई पॉलिसी लाने की जिद्द नहीं छोड़ती है तो आने वाले समय में उसे बहुत सारे परेशानियों से गुजरना पर सकता है।

ad-s
ad-s