बता दे, रविवार की शाम रामा सिंह राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात किया।

Advertisement
Advertisement

अब आपको बता दे यह वही रामा सिंह है जिनकी वजह से पार्टी के कद्दावर नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद और निधन से ठीक पहले पार्टी की सदस्यता तक से इस्तीफा दे दिया था। वही अब रामा सिंह के राजद में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

गौरतलब है कि जून महीने में ही रामा सिंह के राजद में शामिल होने की खबर थी। 29 जून की तारीख भी तय हो गई थी, लेकिन रघुवंश सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद तेजस्वी ने रामा सिंह के पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम टाल दिया था। लेकिन अब जबकि रघुवंश बाबू का निधन हो गया है ऐसे में रामा सिंह को शामिल कराने की रणनीति का कोई नेता विरोध करने वाला नहीं है।

Advertisement

जानिए रामा सिंह के बारे में

जानकारी के लिए बता दे, रामा सिंह का पुरा नाम रामा किशोर सिंह (Rama Kishore Singh) है। बाहुबली नेता के तौर पर जाने वाले रामा सिंह का 90 के दशक में बिहार के हाजीपुर से सटे वैशाली के इलाके में तूती बोलती थी। वें पांच बार विधायक रहे चुके हैं। रामा सिंह ने 2014 के लोक सभा चुनाव में राम विलास पासवान की पार्टी से चुनाव लड़े और वैशाली से सांसद बने। उन्होंने आरजेडी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को लगभग 1 लाख मतों से हराया था। इसी हार के बाद रघुवंश प्रसाद रामा सिंह का नाम तक नहीं सुनना चाहते थे।

" /> Rama Singh Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG