भक्त नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित कर जौ बोते हैं, इसी के साथ ही पूजा स्थल पर मां नवदुर्गा का आह्वान और पूजन शुरू हो जाती है। ऐसी मान्यता है कि हर नवरात्रि पर मां नव दुर्गा अलग अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं और विदाई के वक्त भी मां का वाहन अलग रहता है। नवरात्रि के दौरान मां के वाहन को लेकर चर्चा होती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस बार चैत नवरात्रि पर मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर विराजने आएंगी और किस वाहन पर मां की विदाई होगी?

इस नवरात्री घोड़े पर सवार होकर माँ आएंगी

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़, इस चैत्र नवरात्रि मां नव दुर्गा घोड़े पर सवार होकर पधारेंगी और दशमी के दिन मां का प्रस्थान यानी कि विदाई नर वाहन पर होगी। जानकारी के लिए बता दें कि मां दुर्गा का वाहन सिंह को माना जाता है लेकिन हर साल नवरात्रि के समय तिथि के अनुसार माता अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आगमन करती आई है।

Advertisement
Advertisement

ज्योतिषशास्त्र और देवीभागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का आगमन आने वाले भविष्य की घटनाओं के बारे में संकेत का भी काम करता है।

बता दें कि देवीभागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत सोमवार या रविवार को होने पर देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आती है, वहीं अगर शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि की शुरुआत होती है तो मां घोड़े पर सवार होकर, उनका धरतीलोक पर आगमन होता है। वहीं गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि आरंभ होने पर माता डोली पर आती हैं और बुधवार के दिन नवरात्रि प्रारंभ होने पर मां नाव की सवारी कर धरती पर आती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं उसके अनुसार वर्ष में होने वाली घटनाओं का आकलन किया जाता है।

" /> Navratri 2021 Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG