डिजिलॉकर (Digilocker) : यह ऐप हम सब के बड़े काम का हैं। गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर यह ऐप मौजूद है। इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप इस ऐप में तमाम जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं। ताकि जरुरत पड़ने पर आसानी से इस्तमाल कर सके। शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के अलावा आप इस ऐप में ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड आदि की सॉफ्ट कॉपी रख सकते हैं।

हिम्मत प्लस (Himmat Plus App) : यह ऐप दिल्ली पुलिस द्वारा लॉन्च की गई है। यह ऐप खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इस ऐप से मुश्किल परिस्थिति में महिलाएं अलर्ट संदेश भेज सकती हैं, जिससे उनकी वर्तमान जगह के बारे में सही जानकारी आसानी से मिल जाती हैं। जैसे ही ऐप से अलर्ट भेजेंगी यह जानकारी सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, ऐप के माध्यम से ही दिल्ली पुलिस को लोकेशन मिल जाएगी और उन्हें कारवाई करने में मदद मिल जाती हैं।

Advertisement
Advertisement

उमंग ऐप (UMANG) : इस ऐप के जरिए आप सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप में एंप्लॉइज प्रॉविडेंट फंड (EPF), पैन कार्ड, आधार कार्ड, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल बिल पेमेंट और बिजली बिल पेमेंट आदि की सेवाएं आपकों मिलेंगी। इस ऐप को मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशनण टेक्नॉलाजी और नैशनल ई-गवर्नेंस डिविजन ने डिजाइन किया है। यह ऐप और भी सुविधाजनक हैं।

My Gov : आप इस ऐप के माध्यम से सरकारी विभागों के बारे में जानकारी ले सकते है तथा सुझाव भी दे सकते है।

M Aadhaar : इस ऐप के माध्यम से आपको काफी फायदे मिलने वाले है। जैसा की आप सब जानते है कि आधार कार्ड आज सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। कई जरूरी प्रक्रिया से पहले आधार की जरूरत पड़ती है। इसके लिए अब आपको आधार साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है। एम-आधार ऐप (MAadhaar) में कई सारी सुविधाएं दी गई है, इस ऐप में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं।

m PARIVAHAN : इस ऐप के चलते आपको काफी सहूलियत मिलने वाली है। अब गाड़ी में आपको आरसी, डीएल या बीमा सहित अन्य दस्तावेज रख कर चलने की जरूरत नहीं है, एम परिवहन ऐप (mPARIVAHAN) में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी की डिजिटल कॉपी बना सकते हैं। इस ऐप पर मौजूद डिजिटल कॉपी को कानूनी मान्यता है। आप इसके द्वारा अपना गाड़ी से संबंधित सारे काम कर सकते हैं। रिपोर्ट : संजीव सुमन

" /> My Gov App Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG