गौरतलब है कि बिहार चुनाव के लिए सीटों की बटवारें में जदयू को 122 सीटें तो बीजेपी को 121 सीटें मिली हैं। इनमें से जदयू ने अपने खाते में से हम पार्टी को सात सीटें दी हैं, वहीं बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी को अपने खेमे से 11 सीटें दी हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यह जानकारी दी है।
मुकेश सहनी खुद नहीं लड़ेंगे चुनाव
हालांकि, VIP को चुनाव सिंबल नहीं मिलने के कारण मुकेश सहनी खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वही उनके सभी 11 उम्मीदवार भाजपा के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे। वही अगर इन्हें चुनाव जीतने में सफलता मिलती है तो भी तकनीकी तौर पर सभी भाजपा के विधायक ही कहे जाएंगे।
VIP को मिली सीटों की लिस्ट