हर आदमी का सपना होता है अपना हो एक आशियाना। बडी मशक्कत के बाद लोग घर बनाते है, लेकिन पूर्वी चम्पारण में लोग अपने ही आशियाने को खुद के हाथों तोड़ने को विवश हो गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी नदियों का तांडव शुरू हो गया है। पूर्वी चंपारण में गंडक और बूढ़ी गंडक नदियां तबाही मचा रही है।

Advertisement
Advertisement

सिकरहना नाम से चम्पारण में प्रसिद्ध बूढ़ी गंडक नदी का तांडव बारिश के साथ शुरू हुआ था जो अबतक जारी है। सिकरहना नदी ने पूर्वी चम्पारण के सुगौली प्रखंड में बाढ़ के साथ कटाव की गति को तेज किया है।

Advertisement
Advertisement

लाल परसा और भवानीपुर गांव में कटाव मुसीबत बन गया है। दर्जनों परिवारों के घर अपने गर्भ में समा लिया है। नदी का विकराल रूप से डरे सहमे लोग अपने घरों को खुद ही तोड़ रहे हैं। साथ ही सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। गांव वाले अपने परिवार को और घर को सुरक्षित करने में जुटे हैं। नदी के प्रकोप के आगे कुछ भी बच जाए इसके लिए अपने घर को खुद ही तोड़ रहे हैं।

" /> Motihari Flood News Archives - News24Bite
Motihari Flood News
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG