दरअसल, देहात हस्तिनापुर इलाके की रहने वाली 20 साल की लड़की मनीषा की शादी थी। उसका पहले से बिजौली थाना क्षेत्र के राधेश्याम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और मनीषा के घरवालों को उसके प्रेमी के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी होनी थी और घर पर मंडप लगा हुआ था। लेकिन सात फेरे होने से पहले ही मनीषा मौका देखकर वहां से भाग निकली और हाइवे पर उसका प्रेमी राधेश्याम इंतजार कर रहा था।
मनीषा के परिजनों को जब उनके भागने की खबर लगी तो सब उसे तलाशने में जुट गए और लड़के घर भी जा पहुंचे। लड़की और लड़के वालों के बीच जमकर बहस हुई और दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को धमकी तक दे डाली।
लड़के को इस बात का अंदाजा था कि लड़की के परिजन उसके घर आ सकते हैं। इसलिए दोनों वहां से भी भाग निकले और एसपी ऑफिस पहुंचे और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। डरे सहमे प्रेमी जोड़े ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा की मांग रखी।
दोनों ने पुलिस के सामने कहा कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और उन्हें आठ दिन के लिए जेल भेज दें। जिससे उनकी जान बच सके। एसपी ने दोनों को महिला थाना भेजा और दोनों के परिजनों को सूचित कर आपसी बातचीत की बात कही है।
" />