भारत में अब तक 19 हजार 721 लोगो की मौत

देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 728 है, 4 लाख 25 हजार 817 लोग ठीक हो चुके है जबकि 19 हजार 721 लोगो की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के मामलो में भारत तीसरे स्थान पर

अगर करोना संक्रमण के आकड़ो पर नजर डाला जाए तो भारत रूस को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। बता दे, पहले पायदान पर अमेरिका है, वहां 29 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले है। दूसरे स्थान पर ब्राज़ील (Brazil) है, वहां अब तक 16 लाख मामले है।

भारत में 30 जनवरी को COVID19 का पहला केस

भारत में 30 जनवरी को कोरोना संक्रमण (COVID19) का पहला मामला सामने आया था। इसके 98 दिनों बाद यानी 6 मई को यह संख्या बढ़कर 50 हजार हुई। वही 110 दिनों बाद यानी 18 मई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख हो गई।

2 जून यानी ठीक अगले 15 दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गयी थी।

12 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख हो गई थी, 2 लाख से 3 लाख पहुंचने में केवल 10 दिन लगे।

20 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख हो गई थी, यह आकड़ा पार करने में केवल 10 दिन लगे।

26 जून को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख हो गई थी, यह आकड़ा पार करने में केवल 6 दिन लगे।

01 जुलाई को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 लाख हुई, यह आकड़ा पार करने में सिर्फ 5 दिन लगे।

वही अब फिर से 5 दिन लगे है 6 लाख से 7 लाख केस होने में।

" /> India Covid19 update Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG