बता दे, यह खबर बिहार के बांका जिले की है जहां एक युवक बिन बैंड-बाजा और बिन बारात साइकिल पर सवार होकर अकेले दुल्हन के घर शादी करने पहुंच गया। वही इस आदर्श शादी से खुश होकर खुद BDO ने नवविवाहित जोड़े को पुरस्कृत किया।

Advertisement
Advertisement

मामला विस्तार से …

बता दे, बांका जिले के शंभूगंज निवासी गौतम कुमार ने लोगों के सामने आदर्श शादी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, भरतशिला पंचायत के कंचन नगर गांव के ब्रह्मदेव तांती की पुत्री कुमकुम कुमारी की शादी सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के उचागांव के अनिल तांती के पुत्र गौतम कुमार से दो साल पहले तय की गई थी। पिछले साल भी कोरोना के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। फिर इस साल जैसे ही दोनों की शादी की तारीख तय हुई, लॉकडाउन लग गया।

Advertisement
Advertisement

साइकिल से शादी करने पहुंचा दूल्हा

इसके बाद गौतम कुमार ने इस लॉकडाउन में बिना दहेज और बिना बारात के शादी करने की ठान ली। गौतम के परिवार और गांव के ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही उसने सेहरा बांधा और साइकिल से ही भरतशिला पंचायत के कंचन नगर पहुंच गया, जहां वधु पक्ष के लोगों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर शादी कराकर दोनों को विदाई कर दी।

BDO ने नवविवाहित जोड़े को पुरस्कृत किया

इधर शंभूगंज BDO प्रभात रंजन को इसकी खबर जैसी लगी उन्होंने खुद उचागांव पहुंचकर दम्पती गौतम कुमार और कुमकुम कुमारी को आशीर्वाद और नकद रुपए देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने दंपती को मुख्यमंत्री विवाह योजना का लाभ दिलाने की बात कही।

वहीं, CO अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद, BPRO संजीत कुमार ने भी फोन पर नवविवाहिता दंम्पती से बात कर दोनों को ऐसी शादी करने के लिए बधाई दी।

" /> coronavirus lockdown Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG