बिहार में तो आज तीन बड़े भाजपा नेताओं के घर पर और गाड़ियों पर हमला हुआ है। यहां तक की लौरिया से बीजेपी विधायक और भोजपुरी गीतकार विनय बिहारी की जान बाल बाल बची है। उपद्रवियों ने पूरी तरह से उनके गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया, सभी शीशे तोड़ दिए। वहीं डिप्टी सीएम रेनू देवी के आवास पर भी उपद्रवियों ने हमला किया।

इतना ही नहीं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के अस्पताल रोड स्थित उनके घर पर भीड़ का कहर टूटा है। सैकड़ों की संख्या में लाठी डंडे से लैस भीड़ ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर जमकर पत्थरबाजी की जिसमें खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया।

संजय जयसवाल के आवास पर हमले के दौरान घायल पुलिस वाला

उपद्रवियों ने गेट को तोड़ने का प्रयास भी किया, नेम प्लेट तक तोड़ कर नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। जिस समय हमला हुआ उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल घर ही मौजूद थे। हालाँकि उन्हें कुछ नहीं हुआ।

वही सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने पुलिसकर्मियों की मदद से किसी तरह भीड़ को खदेड़ा। वही संजय जायसवाल ने बताया कि उनके घर को उड़ाने की साजिश थी। भीड़ द्वारा उनके घर पर डीजल और पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया गया। संजय जायसवाल ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि जैसी कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए थी वैसी कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की।

पेट्रोल पंप पर तोड़-फोड़

आपको बता दे, उपद्रवियों ने संजय जयसवाल के पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया है। पट्रोल पंप पर खूब तोड़ फोड़ मचाया। सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर भी हमला

बता दे, उपद्रवियों ने सुप्रिया रोड स्थित रेणु देवी के आवास पर भी हमला किया है। उपमुख्यमंत्री के घर के सीसे तोड़ डाले साथ ही कैंपस में रखे कार के सीसे छतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उनके आवास के कर्मी घर के अंदर ही दुबके रहे।

लौरिया विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला

उपद्रवियों ने लौरिया के भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। हालांकि विधायक पूरी तरह से सुरक्षित हैं । उनकी गाड़ी के आगे और पीछे के शीशे को उपद्रवियों ने चकनाचूर कर दिया है।

Vinay Bihari

विधायक अपने घर योगापट्टी से बेतिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर छावनी में तोड़फोड़ कर रहे उपद्रवियों की नजर मुख्य पथ से गुजर रही लौरिया के विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पड़ी। प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई थी। जाम में विधायक की गाड़ी फंसी हुई थी। तभी दर्जनों प्रदर्शनकारी विधायक की गाड़ी देखकर टूट पड़े और लाठी डंडे से गाड़ी के शीशे को तोड़ डाला। उपद्रवी जब गाड़ी का शीशा तोड़ने लगे तो विधायक गाड़ी से बाहर निकलकर खड़े हो गये। हालाँकि वे इस हमले में बाल -बाल बच गए।

" /> BJP MLA Archives - News24Bite
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG