इस सीजन के टॉप 4 में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन निशांत ने ऑप्शन में दिए गए 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया था। बिग बॉस 15 तेजस्वी के लिये काफी लकी रहा। तेजस्वी ने न सिर्फ 40 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती, बल्कि उन्हें नागिन 6 में काम करने का ऑफर भी दिया गया है।

बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी प्रकाश का सफर काफी शानदार रहा है, तेजस्वी प्रकाश ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं.तो वही तेजस्वी और करण कुंद्रा की लव केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

कौन हैं तेजस्वी प्रकाश? 

27 वर्षीय तेजस्वी का जन्म सऊदी अरब में हुआ है हालाँकि उनका घर मुंबई में हुआ है, उन्होंने अपना ग्रेजुएशन मुंबई विश्वविद्यालय से किया है। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने से पहले तेजस्वी प्रकाश ने कलर्स के शो ‘स्वरागिनी’ में लीड रोल प्ले किया था। इस शो ने उन्हें एक पहचान दी। इसके बाद वो रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 10’ में नजर आईं। शो में वो अच्छा कर रहीं थीं, लेकिन विनर बनने  से रह गईं थीं। खतरों के खिलाड़ी के बाद तेजस्वी ने बिग बॉस में एंट्री ली और जीत कर ही बाहर निकलीं।

" /> Biff Boss 15 Archives - News24Bite
ad-s
ad-s