खबर के अनुसार, लौरिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक को बेतिया पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि प्रभारी लौरिया थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद को संदिग्ध आचरण, कर्तव्यहीनता, संलिप्तता के आरोप में निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस केंद्र से SI विनोद कुमार को लौरिया थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है और अविलंब योगदान देने का आदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

वही लौरिया थाना में तैनात SI सुनील कुमार सिंह, ASI चंद्रशेखर प्रसाद, ASI सुजीत कुमार त्रिपाठी, ASI विजय कुमार पांडे, ASI भूपेश कुमार, ASI सर्वेश कुमार, ASI दिनेश्वर सिंह, महिला सिपाही रिंकू कुमारी, महिला सिपाही ईशा सिंह को पुलिस केंद्र में लाइन हाजिर किया गया है। इस जगह पर लौरिया थाने में चनपटिया थाने के SI मुन्ना सिंह को लौरिया थाना, SI निक्कू सिंह को नगर थाना से लौरिया थाना, SI सियाराम सिंह को बलथर थाना से लौरिया थाना, ASI बेचू प्रसाद को मुफस्सिल थाना से लौरिया थाना, ASI लखन देवराम को नवलपुर ओपी से लौरिया थाना, ASI धर्मेंद्र कुमार ठाकुर को मझौलिया थाना से लौरिया थाना, ASI विजय कुमार मांझी को बैरिया थाना से लौरिया थाना, ASI शंभू कुमार साह को शिकारपुर थाना से लौरिया थाना भेजा गया है।

बता दे, बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंधित है लेकिन पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया और रामनगर प्रखंड में जहरीली शराब से अबतक मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो चुकी है। जिसके बाद पटना से पहुंची जांच टीम गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है। SP ने बताया कि इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

" /> Bettiah News Archives - News24Bite
Bettiah News
ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG