सफेद रंग हवाई जहाज को गर्म होने से बचाता है 

हवाई जहाज को सफेद रखने की सबसे बड़ी वजह इसको गर्मी से बचाना है। हवाई जहाज रनवे से लेकर आसमान तक धूप में ही रहत हैं। उसपर सीधे सूरज की किरणें पड़ती हैं, सूरज किरणों में इंफ्रारेड रेज होती हैं जिससे भयंकर गर्मी पैदा होती है। ऐसे में सफेद रंग हवाई जहाज को गर्म होने से बचाता है। सफेद रंग एक अच्छा रिफ्लेक्टर होता है। ये सूर्य की किरणों को 99 परसेंट तक रिफ्लेक्ट कर देता है जिससे हवाई जहाज गर्म नहीं होता हैं।

डेंट सफेद रंग में आसानी से दिखता है

सफेद हवाई जहाज में किसी तरह का डेंट या क्रैक होने पर उसे आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन सफेद की बजाय अगर हवाई जहाज कोई और कलर का होगा तो डेंट छिप जाएगा। ऐसे में सफेद रंग हवाई जहाज के निरिक्षण के दृष्टिकोण से मददगार होता है।

सफेद रंग की विजिबिलीटी सबसे ज्यादा होती है

सफेद रंग की विजिबिलीटी दूसरे रंगों की तुलना में ज्यादा होती है। आसमान में सफेद हवाई जहाज को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे एक्सीडेंट होने से बच सकते हैं।

सफेद रंग का वजन दूसरे रंगो के वजन से कम होता है

दूसरे रंगो की तुलना में सफेद रंग का वजन कम होता है। इसलिए जब हवाई जहाज को सफेद रंग से रंगा जाता है तो रंग के कलर से हवाई जहाज का भार ज्यादा नहीं होता है। जबकि किसी और रंग का इस्तेमाल करने पर हवाई जहाज का वजह बढ़ सकता है।

हवाई जहाज के सफेद रंग होने की आर्थिक वजहें

बता दे सफेद रंग के जहाज की रीसेल वैल्यू ज्यादा होती है। इसके अलावा हमेशा धूप में रहने की वजह से कोई और रंग होगा तो उसके खराब होने का खतरा ज्यादा होता है लेकिन सफेद रंग जल्दी खराब नहीं होता है। इससे हवाई जहाज को बार-बार पेंट करने की आवश्यकता नहीं पड़ती  है। आप दोस्तों से निवेदन है यह पोस्ट अच्छा लगे तो शेयर जरूर कीजिए

" /> Airplane white color Archives - News24Bite
ad-s
ad-s