inner_banner

RIP : दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे

  • एक दिन का राशन 45 किलो चावल, 25 किलो दाल
  • अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट

News24 Bite

June 13, 2021 4:33 pm

Ziona Chana head of world’s largest family Passed Away. दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। 76 वर्ष की उम्र में आज उनका निधन हो गया। बता दे, पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। इतना लंबा परिवार होने के नाते वह मिजोरम में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र थे।

जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते थे। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।

दुनिया का सबसे बड़ा परिवा

जानकारी के अनुसार, चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर से सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं।

Advertisement
Advertisement

167 लोगों का यह परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बकटावंग गांव में बने बड़े से चार मंजिला मकान में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। इस मकान का नाम उन्होंने छौन थर रन रखा है।

इस 4 मंजिला मकान में चाना का परिवार रहता है, इसका नाम छौन थर रन है।

चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे। इसे उनके पिता ने स्थापित किया था। इस संप्रदाय में कई शादियों की परंपरा है। चाना की इतनी पत्नियों की यही वजह है। इस परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

Advertisement
Advertisement

एक दिन का राशन 45 किलो चावल, 25 किलो दाल

चाना के परिवार को एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है। इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। एक बड़े डाइनिंग हॉल में 50 टेबलों पर खाना परोसा जाता है। चाना की पत्नियां खाना बनाती हैं। बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं। साफ-सफाई की जिम्मेदारी बहुएं संभालती हैं।

ad-s
ad-s