inner_banner

Ranji Trophy 2022 : बिहार के सकीबुल गनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में ठोका 341 रन

  • बिहार के लाल ने रचा इतिहास

News24 Bite

February 19, 2022 8:10 am

BIHAR. मोतिहारी के लाल ने क्रिकेट जगत में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। मोतिहारी शहर के अगरवा मुहल्ले के रहने वाले सकिबुल गनी ने कोलकाता में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में विश्व रिकॉर्ड (Sakibul gani Made World Record in Ranji Trophy) बनाया है।

22 साल के सकिबुल ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में मिजोरम के खिलाफ खेलते हुए 405 गेंद में 341 (56 चौके और दो छक्के) रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही साकिबुल फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आज दुनिया भर में उनकी चर्चा है, लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है। बिहार के इस क्रिकेटर के पास कभी बैट खरीदने के लिए पैसे तक नहीं थे। तब मां ने अपने गहने गिरवी रख कर बेटे को बैट दिलाया था।

बड़े भाई हैं कोच

सात भाई बहनों में सकिबुल गनी छोटे हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सकिबुल के बड़े भाई फैसल गनी उनके कोच हैं। फैसल ने ही सकिबुल को प्रशिक्षित किया है। फैसल गनी ने घर पर ही नेट लगाकर रात-दिन सकिबुल को प्रैक्टिस कराया।

फैसल गनी खुद एक क्रिकेटर हैं। वे ऑलराउंडर हैं। उसी प्रकार सकिबुल गनी भी ऑलराउंडर हैं। वह बैटिंग के साथ मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं। सकिबुल के बड़े भाई ने बताया कि घर पर ही उसने प्रैक्टिस की है। किसी जाने-माने कोच से उसने कोचिंग नहीं ली है। फैसल गनी के अनुसार उन्होंने खुद सकिबुल को क्रिकेट की बारीकियों को सिखाया है। फैसल गनी को विश्वास है कि सकिबुल गनी एक दिन भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनेगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच खेलेगा।

बता दे, गनी ने मोतिहारी (Motihari Skibul Gani) के एलेवन स्टार क्रिकेट कल्ब से अपनी करियर की शुरुआत की थी।

पिता चलाते हैं PDS की दुकान

साकिबुल गनी के पिता मो. मन्नान जन वितरक प्रणाली के तहत डीलर का काम करते हैं।

ad-s
ad-s