inner_banner

Naxal Atack: चाईबासा में नक्सलियाें ने किया IED ब्लास्ट; 2 जवान शहीद, 3 की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर लाये गये रांची

  • धमाके में 2 जवान शहीद हो गये, जबकि 4 जवान घायल हो गये

News24 Bite

March 4, 2021 11:39 am

Jharkhand. एक बड़ी ही दुखद खबर आ रही है झारखंड से जहां नक्सलियाें ने IED ब्लास्ट किया है। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गये जबकि 4 जवान जख्मी हुए है। वही घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह धमाका बृहस्पतिवार की सुबह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के लांजी (टोकलो) जंगल में हुआ है। वही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जवानों की शहादत पर शोक प्रकट किया है और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

घटना विस्तार से …..

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत लांजी गांव स्थित जंगल पहाड़ी के क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। धमाके में 2 जवान शहीद हो गये। जबकि 4 जवान घायल हो गये। इनमें से 3 की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में कई और जवान भी हताहत हुए हैं।

वही सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। एवं पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

ad-s
ad-s