inner_banner

Live Updates :सारे एग्जिट पोल फेल, महिला मतदाताओं की नब्ज नहीं पकड़ पाए

  • केसरिया, हरसिद्धि, कल्याणपुर, पिपरा, गोविंदगंज और मोतिहारी से बीजेपी आगे चल रही है
  • एग्जिट पोल बुरी तरह फेल होते नजर आ रही

News24 Bite

November 10, 2020 7:04 am

बिहार विधानसभा के 243 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अभी तक तो रुझान आ रही है उसके मुताबिक NDA 131 और महागठबंधन 99 सीटों पर आगे चल रही है। सुबह से ही मुख्यमंत्री के कुर्सी की रेस दिलचस्प बनी हुई है।

मतगणना के शुरुआत से ही महागठबंधन इस रेस में आगे बना हुआ था। सुबह 9 बजे तक जो रुझान आ रही थी उसके अनुसार वह सरकार बनाती दिख रही थी, लेकिन एक घंटे बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई और नीतीश कुमार ने बाजी पलट दी है। NDA 131 सीटों पर आगे चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एग्जिट पोल बुरी तरह फेल

अब हम अगर बात करे एग्जिट पोल की तो सारे एग्जिट पोल बुरी तरह फेल होते नजर आया है। एग्जिट पोल के अनुसार महागठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनते दिख रही थी। सारे न्यूज़ चैनल महिला मतदताओं की नब्ज टटोलने में फेल रहे, जबकि इसके विपरीत महिला वोटर नितीश सरकार पर फिर से भरोसा दिखाते नजर आई।

न्यूज़ 24 बाईट का अनुमान सच

वही न्यूज़ 24 बाईट ने मोतिहारी लोकसभा के सभी 6 सीटों के बारे में जो अनुमान लगाया था बिल्कुल सच साबित होते दिख रही है। बता दे, केसरिया, हरसिद्धि, कल्याणपुर, पिपरा, गोविंदगंज और मोतिहारी से बीजेपी आगे चल रही है।

ad-s
ad-s