inner_banner

IPL Auction 2022 : पहले दिन बिके 74 खिलाड़ी, ईशान बने सबसे महंगे खिलाड़ी

  • ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया
  • सुरेश रैना अनसोल्ड रहे

News24 Bite

February 13, 2022 6:11 am

IPL 2022 Auction Live. IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। शनिवार को पहले दिन 10 फ्रेंचाइजियों ने 74 खिलाड़ियों को खरीदा है।

इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली। इसके बाद दूसरी सबसे लंबी लड़ाई निकोलस पूरन के लिए चली। पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा।

इस नीलामी के साथ ईशान आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।

ईशान के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके दीपक चाहर। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा।

सुरेश रैना अनसोल्ड रहे

ऑक्शन में चौंकाने वाली बातें सामने आई है। कई बड़े नाम नहीं बिक सके, पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।

10 करोड़ी खिलाड़ी

दीपक चाहर को 14 करोड़ में CSK ने ख़रीदा। स्विंग में माहिर चाहर डेथ ओवर्स में तेज रन भी बना सकते हैं। उन पर हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई और राजस्थान ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनकी सैलरी 80 लाख थी। बेस प्राइस 2 करोड़

श्रेयस अय्यर इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी।

वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। पिछले साल पंजाब किंग्स से खेलते हुए उनकी सैलरी 4.2 करोड़ थी। बेस प्राइस 1.50 करोड़.

कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 1.60 लाख मिलते थे। बेस प्राइस 2 करोड़

प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनको केवल 20 लाख मिलते थे। बेस प्राइस 1 करोड़ .

हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी

आवेश खान को 10 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली ने 75 लाख में ख़रीदा था। बेस प्राइस 20 लाख

शार्दूल ठाकुर को 10.75 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पिछले साल CSK से खेलते हुए ठाकुर को 2.6 करोड़ मिलते थे। बेस प्राइस 2 करोड़

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाद टी नटराजन को 4 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। नटराजन के ऊपर SRH और गुजरात ने बोली लगाई थी। पिछले साल SRH से खेलते हुए उनकी सैलरी 40 लाख थी।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में RCB ने खरीदा। RCB के अलावा चेन्नई ने भी उनके ऊपर बोली लगाई थी। KKR के लिए खेलते हुए उनकी सैलरी 7.40 करोड़ थी।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। पिछले साल भी अंबाती CSK का ही हिस्सा थे। अंबाती पर उनकी चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई थी। पिछले साल उनको चेन्नई से 2.20 करोड़ मिलते थे।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। मार्श पर SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पिछले साल हैदराबाद में मार्श की सैलरी 2 करोड़ रुपए थी।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। पंड्या पर पंजाब, SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पांड्या की मुंबई इंडियंस में सैलरी 8.8 करोड़ थी।

कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और राजस्थान के बीच जबर्दस्त होड़ देखने को मिली। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल हैदराबाद में उनकी सैलरी केवल 75 लाख रुपए थी।

प्राइस कम होने वाले खिलाड़ी

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा। इनकी वैल्यू वैल्यू 58% कम हुई।

डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में वार्नर को 12.50 करोड़ में रुपए मिलते थे। उनकी वैल्यू 50% कम हो गई है।

2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी। शमी पर RCB ने शुरू की थी, इसके बाद गुजरात, लखनऊ, कोलकाता भी रेस में कूद पड़ी। अंत में गुजरात ने बाजी मारी।

IPL 2021 में अश्विन की सैलरी 7 करोड़ 60 लाख थी। 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।

20 लाख के बेस प्राइस वाले आर साई किशोर को 3 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। इससे पहले चेन्नई के लिए खेलते हुए युवा स्पिनर की सैलरी 20 लाख थी।

शिखर धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़ में खरीदा है। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए उनको 5.20 करोड़ मिलते थे।

युवा ओपनर देवदत्त पडिकल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा।

20 लाख के बेस प्राइस वाले कार्तिक त्यागी को 4 करोड़ में SRH ने खरीदा। पिछले सीजन में राजस्थान की टीम से खेलते हुए इस युवा तेज गेंदबाज की सैलरी 1.30 करोड़ रुपए थी।

अनुज रावत को 3.40 करोड़ में RCB ने खरीदा। IPL 2020 में अनुज रावत को राजस्थान ने 80 लाख में खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 20 लाख थी

शाहबाज अहमद को 2.40 करोड़ में RCB ने खरीदा। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी को RCB ने 20 लाख में खरीदा था। अहमद लेग स्पिन भी कर लेते हैं और तेजी रन बनाने में भी माहिर है। इनकी बेस प्राइस 20 लाख थी

हरप्रीत बरार को 3.80 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। पिछले सीजन में भी युवा तेज गेंदबाज को पंजाब ने 20 लाख में खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 20 लाख थी

ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को 9 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पिछले साल राजस्थान ने राहुल को 3 करोड़ में खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 40 लाख थी

शिवम मावी को 7.25 करोड़ में कोलकाता ने खरीदा। आईपीएल 2021 में भी KKR ने युवा तेज गेंदबाज को 3 करोड़ में खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 40 लाख थी

शाहरुख खान को 9 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने शाहरुख को 5.25 करोड़ में खरीदा था। इनकी बेस प्राइस 40 लाख थी

20 लाख के बेस प्राइस वाले अनकैप्ड ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को 6.50 करोड़ में SRH ने खरीदा। पिछले सीजन उनको SRH से खेलते हुए 55 लाख मिलते थे।

अनकैप्ड रियान पराग को 3.80 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। पिछले सीजन में उनको RR की ओर से खेलते हुए 20 लाख मिलते थे।

2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। पंजाब किंग्स में शमी की सैलरी 4.80 करोड़ रुपए थी।

40 लाख के बेस प्राइस वाले अनकैप्ड राहुल त्रिपाठी को 8.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। पिछले सीजन उनको कोलकाता के लिए खेलते हुए 60 लाख मिलते थे।

20 लाख के बेस प्राइस वाले डिवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा। ब्रेविस सा. अफ्रीका के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप में नजर आए थे और उनको बेबी एबी (जूनियर एबी डिविलियर्स) के नाम से जाना जाता है।

युजवेंद्र चहल को 6.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। लेग स्पिनर के लिए मुंबई, राजस्थान और दिल्ली ने बोली लगाई थी। पिछले साल तक RCB के लिए खेलते हुए चहल को 6 करोड़ मिलते थे। बेस प्राइस 2 करोड़

राहुल चाहर को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। पिछले साल राहुल को मुंबई से 1.9 करोड़ रुपए मिलते थे। इनकी बेस प्राइस 75 लाख

कुलदीप यादव को 2 करोड़ में दिल्ली कैपटिल्स ने खरीदा। पिछले साल KKR से खेलते हुए उनकी सैलरी 5.8 करोड़ रुपए थी। बेस प्राइस 1 करोड़

भुवनेश्वर कुमार को 4.20 करोड़ में SRH ने खरीदा। स्विंग के बादशाह भुवनेश्वर कुमार को SRH से 8.50 करोड़ मिलते थे। बेस प्राइस 2 करोड़

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के पेसर मार्क वुड को 7.50 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। 2018 में वुड को CSK की ओर से 1.50 करोड़ मिलते थे।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ में RCB ने खरीदा। IPL 2021 में CSK के लिए खेलते हुए हेजलवुड की सैलरी 2 करोड़ थी।

दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में RCB ने खरीदा। KKR के लिए खेलते हुए उनकी सैलरी 7.40 करोड़ थी। बेस प्राइस 2 करोड़.

अंबाती रायडू को 6.75 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। पिछले साल उनको चेन्नई से 2.20 करोड़ मिलते थे। बेस प्राइस 2 करोड़

वॉशिंगटन सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल RCB से सुंदर को 3.20 करोड़ मिलते थे। बेस प्राइस 1.50 करोड़

ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 6.50 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पिछले साल हैदराबाद में मार्श की सैलरी 2 करोड़ रुपए थी। बेस प्राइस 2 करोड़

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। पांड्या की मुंबई इंडियंस में सैलरी 8.8 करोड़ थी। बेस प्राइस 2 करोड़

कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई, चेन्नई, लखनऊ और राजस्थान के बीच जबर्दस्त होड़ देखने को मिली। होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल हैदराबाद में उनकी सैलरी केवल 75 लाख रुपए थी।

नीतीश राणा को KKR ने 8 करोड़ में खरीदा। राणा का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था और पिछले साल तक उनकी IPL सैलरी 3.40 करोड़ थी।

पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी।

1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा।

ad-s
ad-s