inner_banner

Champaran EVENING NEWS BRIEF : चम्पारण(मोतिहारी) के खबरों की पंचवटी

  • संजीव सुमन की रिपोर्ट
  • मोतिहारी पुलिस ने वाहन जाँच के दौरान 43 वाहन जप्त किए

News24 Bite

February 26, 2021 10:55 am

Motihari. सीतामढ़ी में मारे गए पूर्वी चम्पारण निवासी दारोगा दिनेश राम का अंतिम संस्कार पूर्वी चम्पारण स्थित शिकारहना के बरनवाघाट पर संपन्न हुआ। पताही में चार बदमाशों ने फायरिंग करके भागने की कोशिश की,पकड़े गए, एसपी ने पीसी के द्वारा जानकारी दी। मठिया पेट्रोल पंप के सामने से शराब के साथ 2 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोतिहारी के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने सघन वाहन जाँच अभियान किया, जिसमें 43 वाहन जप्त किए गए। मोतिहारी शहर को मास्टर प्लान के तहत डेवलप करने हेतु स्थलों का निरीक्षण किया गया।

1.लखौरा (पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी) के निवासी थानेदार दिनेश राम की हत्या शराब माफियाओं ने गोली मारकर कर दी थी। उनका अंतिम संस्कार पूर्वी चम्पारण स्थित शिकारहना के बरनवाघाट पर संपन्न हो गया।बता दे कि थानेदार दिनेश राम लखौरा (पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी) के रहने वाले थे। घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

2.पताही(पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी) से एक बड़ी खबर आ रही है।पताही में चार अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग कर जब ये लोंग भाग रहे थे,तो पुलिस कार्रवाई में चारों पकड़े गए है। जिसकी पुष्ति खुद मोतिहारी एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दिए। साथ ही नहीं घबराने की भी बात कही है। उनके अनुसार,स्थिति नियंत्रण में है,सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।इसका भी भरोसा दिए हैं।

3.मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण) शहर के मठिया पेट्रोल पंप से दो लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर पुलिस ने यह आरोप लगाए हैं कि उनके पास से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी है।शराब का किसी भी प्रकार का इस्तेमाल दंडनीय अपराध के श्रेणी में है।

4.मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण) के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने सघन वाहन जाँच अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें अभी तक के खबर के अनुसार,43 वाहनों को जप्त किया गया है।प्रशासन के अनुसार,अलग-अगल मद्द में इन वाहनों को जप्त किया गया है।

5.मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण) शहर के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।इसी को लेकर शहर के लिए नए मास्टर प्लान तैयार किए गए थे,जिसे सरकार ने भी मंजूरी दे दी है।उसी के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है।प्रशासन ने नए बनें मास्टर प्लान पर काम करना शुरू कर दिए हैं।उसी तहत शहर को मास्टर प्लान के तहत डेवलप करने हेतु स्थलों का निरीक्षण किया गया।इसमें बड़े-बड़े अधिकारी भी शामिल थे।विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

ad-s
ad-s