inner_banner

Champaran EVENING NEWS BRIEF: चम्पारण(मोतिहारी)के खबरों की पंचवटी

  • अगलगी की घटना में 12 घर जलकर खाक, लगभग 18 लाख से ज्यादा की संपति जलकर नष्ट
  • संजीव सुमन की रिपोर्ट

News24 Bite

April 27, 2021 11:25 am

Motihari. कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा महानंद पंचायत के बाकरपुर गाँव में भीषण अगलगी की घटना में 12 घर जलकर खाक, लगभग 18 लाख से ज्यादा की संपति जलकर नष्ट होने का अनुमान। सुगौली के बाजारों में उमड़ रही अनियंत्रित भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ रही है धज्जिया। पूर्वी चम्पारण से चार हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीदनें का सरकार ने फैसला किया है। पूर्वी चम्पारण में मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 2 लाख 55 हजार 750 रूपए का जुर्माना विभिन्न जगहों से वसूला गया। पूर्वी चम्पारण डीएम के आदेश पर 6 अनुमंडल पदाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों ने 149 औद्योगिक इकाइयों से गैस सिलिंडर जप्त किए।

1.कल्याणपुर(पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी) थाना क्षेत्र के बरहरवा महानंद पंचायत के बाकरपुर गाँव से भीषण अगलगी की घटना की खबर आ रही है। जिसमें लगभग 18 लाख से ज्यादा की संपति जलकर खाक हो गई। खबर के अनुसार आग लगने का सही कारण का पत्ता नहीं चला है,लेकिन आग लगने के बाद एक-एक घर में रखें सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया जिसके बाद देखते-ही-देखते इसके जद में 6 घर और आ गए और ब्लास्ट के बाद पूरे गाँव में अफरा तफरी का माहौल हो गया।गाँव वाले घर छोड़कर भागने लगे।पीड़ितों के बीच चीन पुकार मच गई।घटना के कुछ ही देर बाद अग्निशमन की चार गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गई। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय प्रशासन सीओ और मुखिया घटनास्थल पर मौजूद हैं,वहाँ नजर बनाए हुए हैं।

2.सुगौली(पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी) प्रखंड के बाजारों में अनियंत्रित भीड़ का उमड़ कर आना कम नहीं हुआ है।वहाँ के छपवा मुख्य बाजारों में दिनभर लोंगो का आना लगा रहता है। वे लोग ना मास्क लगा रहे हैं,ना ही किसी भी गाइडलाइन का पालन कर रहें हैं। यहाँ तक कि भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिग का ही पालन कर रहें। ऐसे में कोरोना के बढ़ने का खतरा बना हुआ है। News24bite सभी से यहीं अपील कर रहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए सभी नियमों का पालन करें।

3.पूर्वी चम्पारण(मोतिहारी) के 56 पैक्स और व्यापार मंडल से अभिप्राप्ति के तहत चार हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीदनें जा रही है सरकार। जिला सहकारी पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण ने यह जानकारी दी है।इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि गेंहू की खरीद की प्रक्रिया जल्द-से-जल्द शुरू की जाए।

4.पूर्वी चम्पारण(मोतिहारी) में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क मोड में है।इसी के तहत जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान में 2 लाख 55 हजार 750 रूपए जुर्माना के तौर पर वसूला गया।इसकी जानकारी जिला प्रशासन ने दी।मतलब लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहें। जिला प्रशासन अपील कर रहा है कि मास्क पहनें और संक्रमण से अपने को बचाए।

Advertisement
Advertisement

5.पूर्वी चम्पारण(मोतिहारी) के डीएम शीर्षक कपिल अशोक के निर्देश पर 6 अनुमंडल पदाधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में 149 औद्योगिक इकाइयों पर छापामारी कर गैस सिलिंडर जप्त किया गया। उन सब को ऑक्सीजन के इस्तेमाल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा परेशानी ऑक्सीजन की सप्लाई में आ रही परेशानी को देखा जा रहा है। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए सभी इकाईयों से गैस सिलिंडर सरकार को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था,कुछ इकाईयाँ अपने यहाँ मौजूद सिलिंडर को नहीं दे रहे थे।उसी के बाद यह कारवाई की गई।

ad-s
ad-s