inner_banner

BCCI ने डोनेट किया 51 करोड़, Ganguly बोले ये लड़ाई भी हम जीतेंगे

News24 Bite

April 1, 2020 8:28 am

क्रिकेट. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पुरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है। फिर भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है, पुरे देश में अभीतक 1397 मामले सामने आए है, जबकि 35 मौते हुई है। कोरोना के कहर से पूरा देश प्रभावित है। इस कठिन समय में PM Modi ने देश की जनता से अपील किया था की वे जितना हो सके PM CARE Fund में अपना सहयोग दे। इसके बाद पीएम केयर्स फंड (PM CARE FUND ) में लोगो ने अपना सहयोग देना शुरू कर दिया है, अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रूपये का दान किया तो, क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने 80 लाख, तो सुरेश रैना ने 52 लाख। अब इस कड़ी में दुनिया की सबसे धनी और शक्तिशाली क्रिकेट संस्था भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI का नाम जुड़ गया है।

BCCI ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 51 करोड़ रुपये का दान ‘पीएम केयर्स फंड’ में करने की घोषणा की है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

BCCI ने कहा- ‘‘अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, बोर्ड के पदाधिकारियों और संबद्ध राज्य संघों ने पीएम-केयर्स फंड में 51 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है। देश में हुई इस संकट की परिस्थिति का सामना करने के लिए बोर्ड हर संभव मदद के लिए तैयार है।

BCCI चीफ सौरभ गांगुली ने भी इस बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया।

ad-s
ad-s