inner_banner

Champaran EVENING NEWS BRIEF : चम्पारण (मोतिहारी) के खबरों की पंचवटी!

  • विधायक प्रमोद कुमार ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
  • संजीव सुमन की रिपोर्ट

News24 Bite

January 12, 2021 4:06 pm

Motihari. मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने शहर के राजा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तुरकौलिया बाजार से बाइक चोरी कर भाग रहें चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवालें कर दिया। मोतिहारी पुलिस ने एक सूचना पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 7 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा, पूछताछ में हरसिद्धि का चौकीदार भी रिश्वत लेकर छोड़ने के केस में फंसा। बंजरिया पुलिस के विशेष अभियान में शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, साथ ही 3 बाइक भी जप्त किये गए। मोतिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने छतौनी थाना का निरीक्षण किया, साथ ही थानें के सभी कागजातों की जाँच कर दिए आवश्यक निर्देश।

मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने शहर के राजा बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में जाकर वहाँ स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जानकारी के लिए बता दें कि 12 जनवरी 1863 कों स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था।

तुरकौलिया(मोतिहारी) बाजार से बाइक चोरी कर भाग रहें चोर कों ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे पुलिस के हवालें कर दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोतिहारी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामारी कर 7 कुख्यात अपराधियों को पकड़ा गया है। पूछताछ में चौकानें वाली बात पुलिस को मालूम हुआ है। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। फिलहाल रिश्वत लेकर छोड़ने के केस में फंसा चौकीदार।खबर के अनुसार चौकीदार फरार, जबकि उसके साथ उपस्थित उसका भाई गिरफ्तार।

बंजरिया(मोतिहारी) पुलिस के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, साथ ही 3 बाइक भी जप्त किया गया है।

मोतिहारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मोतिहारी शहर के छतौनी थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानें के सभी कागजातों की जाँच भी किये और आवश्यक निर्देश दिए।

ad-s
ad-s