inner_banner

बिहार चुनाव 2020 : उपेन्द्र कुशवाहा की बढ़ी बेचैनी, RLSP अब सीटों के लिए कांग्रेस के भरोसे

  • सीट बटवारें को लेकर राजद की तरफ से इग्नौर वाले रवैये से कुशवाहा की बेचैन बढ़ी
  • राजद 160 सीटों पर खुद चुनाव लड़ना चाहती है

News24 Bite

September 10, 2020 8:10 am

Bihar Legislative Assembly election, 2020. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बिच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने अपने हिस्सों की सीटों को लेकर हर मुमकिन दावं पेंच आजमाती दिख रही हैं। वही महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मचा तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि राजद (RJD) ने अपना स्टैंड पहले ही क्लीयर कर दिया है कि वें 160 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी। लेकिन राजद के इस स्टैंड से रालोसपा (Rashtriya Lok Samta Party) की हालत नाजुक होती दिख रही है।

सूत्रों से मिले जानकारी के मुताबिक, राजद की तरफ से सम्मानजनक सीटों को लेकर रालोसपा को भाव मिलता नहीं दिख रहा है। राजद की तरफ से इग्नौर वाले रवैये से उपेन्द्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) काफी बेचैन है।

राजद खेमे से मिली जानकारी के अनुसार पहले राजद और कांग्रेस में सीटों का बंटवारा होगा उसके बाद ही अन्य दलों के बार में बात होगी। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस के हिस्से में जाने वाली सीटों में से ही रालोसपा को सीट मिलेगी। मतलब कुशावाहा अब पूरी तरह कांग्रेस पर निर्भर हैं। यही वजह है कि रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा दिल्ली दरबार में जाकर कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिल चुके हैं।

बता दे, राजद ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो 160 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस भी 90 सीटों की डिमांड पर अड़ी हुई है। वही रालोसपा और वाआईपी दोनों पार्टियों टकटकी लगाएं बैठी हैं कि उनके बारे में कब फैसला लिया जाएगा।

ad-s
ad-s