inner_banner

केसरिया विधायक के गावं का पुल टूटा, दर्जनों गांवों से सम्पर्क टूटा

  • केसरिया विधायक डॉ. राजेश कुमार के घर से मात्र 500 मीटर की दुरी पर है पुल
  • अगर समय रहते मरम्मत का कार्य किया गया होता तो पुल नहीं टूटती

News24 Bite

July 26, 2020 5:42 am

मोतिहारी. बिहार में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। बाढ़ के पानी का जलस्तर बढ़ने से पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत पुरैना गावं का पुल टूट गया।

बताया जा रहा है कि पुल का निचला हिस्सा तेज पानी का वेग झेल नहीं पाया और ध्वस्त हो गया है जिससे आसपास के इलाको में बाढ़ का खतरा और प्रबल हो गया है। हालांकि आसपास के इलाके पहले से ही बाढ़ से प्रभावित है।

इस पुल के ध्वस्त होने से कई गावों का सम्पर्क टूट गया है। बता दे, यह पुल पुरैना गावं को चांद परसा, बनपुरवा, सागर चुरामन, बाझिया, मननपुर, बेतिया बसंत इत्यादि दर्जनों गावों से जोड़ती थी।

विधायक के घर से 500 मीटर की दूरी पर

बता दे, यह पुल केसरिया विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ. राजेश कुमार के घर से मात्र 500 मीटर की दुरी पर है। ग्रामीणों के मुताबिक पुल काफी समय से जर्जर स्थिति में थी। अगर समय रहते मरम्मत का कार्य किया गया होता तो पुल नहीं टूटती।

15 साल पुराना पुल हो गया था जर्जर

यह पुल करीब 15 साल पहले जिला परिषद सदस्य सुरेश साहनी के द्वारा बनवाया गया था। जोकि अब बिल्कुल जर्जर हो चुका था लेकिन इसपर ध्यान देने वाला कोई नहीं था। रिपोर्ट: दिव्यांस शेखर

ad-s
ad-s