inner_banner

जाने LAC पर शहीद हुए जवानों के बारे में, सबसे ज्यादा 13 जवान बिहार रेजिमेंट के

News24 Bite

June 17, 2020 11:34 am

नई दिल्ली. सोमवार की रात लद्दाख की गालवन वैली में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। शहीद हुए जवानों में सबसे ज्यादा 13 बिहार की दो अलग-अलग रेजिमेंट के जवान हैं। इस झड़प में शहीद हुए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू भी 16 बिहार रेजिमेंट से थे।

जाने किस रेजिमेंट से कितने शहीद

  • 12 बिहार रेजिमेंट के : 1 शहीद
  • 16 बिहार रेजिमेंट के : 12 शहीद
  • 3 पंजाब रेजिमेंट के : 3 शहीद
  • 3 मीडियम रेजिमेंट के : 2 शहीद
  • 81 फील्ड रेजिमेंट के : 1 शहीद
  • 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी के : 1 शहीद

16 बिहार रेजिमेंट के 12 शहीदों के नाम जाने

  • सिपाही कुंदन कुमार – सहरसा, बिहार
  • सिपाही अमन कुमार – समस्तीपुर, बिहार
  • दीपक कुमार – रीवा, मध्यप्रदेश
  • सिपाही चंदन कुमार – भोजपुर, बिहार
  • सिपाही गणेश कुंजाम – सिंहभूम, पश्चिम बंगाल
  • सिपाही गणेश राम – कांकेर, छत्तीसगढ़
  • सिपाही केके ओझा – साहिबगंज, झारखंड
  • सिपाही राजेश ओरांव – बीरभूम, पश्चिम बंगाल
  • सिपाही सीके प्रधान – कंधमाल, ओडिशा
  • नायब सूबेदार नंदूराम – मयूरभंज, ओडिशा
  • हवलदार सुनील कुमार- पटना, बिहार
  • कर्नल बी. संतोष बाबू – हैदराबाद, तेलंगाना

जाने 3 पंजाब रेजिमेंट के 3 शहीद हुए जवानों के नाम

  • सिपाही अंकुश – ( हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश )
  • सिपाही गुरतेज सिंह – ( मनसा, पंजाब )
  • सिपाही गुरविंदर सिंह – ( संगरूर, पंजाब )

3 मीडियम रेजिमेंट के शहीद हुए जवानों के नाम

  • नायब सूबेदार सतनाम सिंह – ( गुरदासपुर, पंजाब )
  • नायब सूबेदार मनदीप सिंह – ( पटियाला, पंजाब )

जाने 12 बिहार रेजिमेंट शहीद जवान के नाम

  • सिपाही जयकिशोर सिंह – ( वैशाली, बिहार )

81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी के 1 जवान शहीद हुए

  • हवलदार बिपुल रॉय – मेरठ, उप्र के रहने वाले थे

81 फील्ड रेजिमेंट के 1 जवान शहीद हुए

हवलदार के. पालानी – मदुरै, तमिलनाडु

ad-s
ad-s