inner_banner

‘तेरे बिना’ गाना हुआ रिलीज, गाने में दिखा सलमान-जैकलीन का जबरदस्त रोमांटिक सिन

News24 Bite

May 12, 2020 6:20 pm

बॉलीवुड डेस्क. कोरोना वायरस के कारण पुरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में क्या स्टार क्या आम आदमी सभी घर में बंद है। वहीं, बात करे अगर बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान के बारे में तो वे मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस में लॉकडाउन बिता रहे हैं।

लॉकटडाउन में टाइम पास करने लिए सलमान आए दिन कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। सलमान इस दौरान कभी घुड़सवारी करते नजर आ रहे है तो कभी पेंटिंग करते। हाल ही में सलमान का गाना ‘प्यार कोरोना’ रिलीज हुआ था। इस गाने से सलमान खान को फैन्स का काफी प्यार मिला था।

Tere Bina | Salman Khan | Jacqueline Fernandez | Ajay Bhatia

‘तेरे बिना’ रिलीज हो चुका है

वही सलमान का अब एक और नया गाना ‘तेरे बिना’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में सलमान का अपने दोस्त जैकलीन फर्नांडिस के साथ जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिला रहा है। वही सलमान के मुताबिक लॉकडाउन के सभी रूल्‍स को फॉलो करते हुए कम संसाधनों के साथ इस गाने को तैयार किया गया है।

पुरे म्यूजिक वीडियो को सलमान के फार्महाउस पर शूट किया गया है जिसमें आसपास के खूबसूरत नजारों को खूबसूरती से कैप्चर किया गया है।

इस https://youtu.be/yomgbBEpErE गाने को भी दर्शको का खुब प्यार मिल रहा है, बता दे गाना रिलीज होने के 10 घंटे के अंदर ही 6 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है।

Tere Bina | Salman Khan | Jacqueline Fernandez | Ajay Bhatia

ad-s
ad-s