inner_banner

ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा, जेल से रची गयी थी हत्या की साजिश

News24 Bite

April 19, 2020 8:39 pm

मोतिहारी. हरसिद्धि ट्रिपल मर्डर का हुआ खुलासा, सम्पति हड़पने व बदले की भावना से हुई थी हत्या।
बता दे, बीते शुक्रवार देर रात हरसिद्धि प्रखंड के पकड़िया पंचायत के वार्ड नंबर 15 में स्थित परहा पंडित टोला में एक ही परिवार के 3 लोगो (बाप, बेटा और पतोह ) की हत्या कर दी गई थी। सूत्रों की माने तो सम्पति हड़पने व बदले की भावना से हुई थी हत्या। इस ट्रिपल हत्याकांड में मृतक के सम्बंधियो के द्वारा नौ लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार भाड़े के अपराधियो ने दिया था इस घटना का अंजाम। जबकि जेल में बंद शातिर अपराधी मनोज सिंह पर जेल में ही इस ट्रिपल मर्डर का साजिश रचने का आरोप लगा है। मृतक चंद्रकिशोर राय के सगे भाई व भतीजे ने रची थी इस मर्डर की साजिश। इन तीनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में पकड़े गए तीनो की पत्नियां भी है नामजद अभियुक्त। इस केस में अरेराज लौरिया का भी एक अपराधी शामिल है। वही मोतिहारी एसपी नवीनचंद्र झा ने इस मामले की स्पीडी ट्रायल चलाने की बात कही है। अमित तिवारी (मोतिहारी ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज़ 24 बाईट)

पूरी मर्डर मिस्ट्री के बारे में जानने के लिए क्लीक करें https://bit.ly/2wVskhE

ad-s
ad-s