inner_banner

11 मृतकों के परिजनो को मिले 44 लाख के चेक

News24 Bite

February 21, 2020 1:52 pm

मोतिहारी /  हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के 11 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन कोष से गुरुवार को चेक प्रदान किए गए। राजद विधायक राजेन्द्र कुमार राम, सीओ सतीश कुमार व सीआई अशोक कुमार राय ने गुरुवार को प्रखंड अंचल कार्यालय सहित अन्य पंचायतों में सहायता राशि का वितरण किया। चेक का वितरण पिछले साल दुर्घटना एवं पानी में डूबने से मरे लोगों के परिजन को दिया गया। इसकी राशि 44 लाख 16 हजार नौ सौ रुपए की है।

एक वर्ष पहले मठलोहियार गांव निवासी आरती कुमारी, पूजा कुमारी, प्रीतम कुमारी, आरती कुमारी की मौत पानी में डूबने से हो  गई थी। वहीं पानापुर पंचायत निवासी संजय कुमार, सेवराहां निवासी सुदीश शर्मा के पुत्र राहुल कुमार, लौकरिया निवासी राजेश्वर साह के पुत्र कृष्णा कुमार, कनछेदवा निवासी फुलेना महतो, यादवपुर के महेंद्र शर्मा, धवही के मुन्ना कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

इस मौके पर राजद वरीय नेता शम्भू प्रसाद, जिप प्रतिनिधि मंटू सिंह, पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र यादव, अशोक कुमार कुशवाहा, संजय यादव, मोहन यादव, नागेंद्र यादव, मो.नुरैन, ताज मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

ad-s
ad-s