inner_banner

हिंदी कविता : गरमी आ गई गरमी

  • अब आप भी अपनी कविता / कहानी लाइव करवा सकते है
  • प्रेषक : कवि संजीव सिंह

News24 Bite

April 13, 2021 5:32 am

गरमी आ गई गरमी आ गई
लो, भाई देखो गरमी आ गई।

गरमी में हम खूब नहाते
गरमी से पसीना गिरते।।

सुबह-सुबह की हवा सुहानी
दोपहर की हवा करती परेशानी।
सायं प्रातः सुन्दर अलवेवा।
मस्ती का आलम साथ रहेला।।

बिजली आ गई कूलर चली
कूलर से हम ठंड पाते,
रोज सबेरे-सुबह उठ जाते
सुंदर -सुंदर हवा भाते।।
पानी से हम खूब नहाते।
गरमी को हम दूर भागते।
बच्चे बूढ़े होते परेशान
दोपहर करते खूब स्न्नान।।

गरमी में मक्खी-मच्छर भिनकती
सर्दी में ठिठुर-ठिठुर कर जाती।
ठिठुर-ठिठुर कर भिनक नहीं पाती
गरमी में आजादी से पाती,
आजादी से लोगो को कथा सुनाती।।

मक्खी मच्छर का है, वेला
सुबह-सुबह लगता अलबेला
गरमी का आलम हर समय रहेला ।।

मक्खी मच्छर दशा कराती
चाटी-चाटी खूब खाती।
चाटी-चाटी खाकर तुरंत उड़ जाती,
फिर वह तुरंत समझ पाती,
कैसा है? गरमी का खेला,
दोपहर गरमी खूब होखेला ।।

Advertisement
Advertisement

ad-s
ad-s