मृतका का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जबर्दस्ती अंतिम संस्कार कर दिया और उन्हें आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। इस दौरान पुलिसवालों ने उन्हें घर में बंद कर दिया था। मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गई और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।

Advertisement

पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप

वही इस मामले में पुलिस का रवैया संदेह के घेरे में है। पीड़ित के परिजन पुलिस पर मामलों को रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement

रात में परिजन और पुलिस के बीच झड़प

बता दे, जब रात को मृतका का शव दिल्ली से एंबुलेंस के द्वारा गांव लाया गया तो परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे शव सौंपने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में था। परिवार वाले एवं गावं वाले एंबुलेंस के सामने भी लेट गए। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस के द्वारा शव को जबरन रात करीब 2.30 बजे जला दिया गया। इस दौरान मीडिया को भी दूर रखा गया।

लाश जलाने में पेट्रोल का इस्तेमाल करने की आशंका जताई जा रही है। वही परिवार वाले का कहना है कि वें रात के अँधेरे में अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे।

" /> हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के पिता का आरोप पुलिस ने रात के अँधेरे में जबरदस्ती जलाया शव - News24Bite
inner_banner

हाथरस गैंगरेप : पीड़िता के पिता का आरोप पुलिस ने रात के अँधेरे में जबरदस्ती जलाया शव

  • हाथरस गैंगरेप की शिकार युवती की दिल्ली के अस्पताल में मौत
  • पुलिस ने किया रात के अँधेरे में जबर्दस्ती अंतिम संस्कार

News24 Bite

September 30, 2020 12:40 pm

उत्तर प्रदेश : हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय दलित युवती की सोमवार रात करीब तीन बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। ज्ञात हो 14 सितंबर को चार लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ काट दी थी।

मृतका का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात अंधेरे में करीब 2.30 बजे कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जबर्दस्ती अंतिम संस्कार कर दिया और उन्हें आखिरी बार चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। इस दौरान पुलिसवालों ने उन्हें घर में बंद कर दिया था। मृतक युवती के भाई का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बताए बिना शव को घर से दूर ले गई और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वही इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ भारी रोष है।

Advertisement

पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप

वही इस मामले में पुलिस का रवैया संदेह के घेरे में है। पीड़ित के परिजन पुलिस पर मामलों को रफा-दफा करने का आरोप लगा रहे हैं।

Advertisement

रात में परिजन और पुलिस के बीच झड़प

बता दे, जब रात को मृतका का शव दिल्ली से एंबुलेंस के द्वारा गांव लाया गया तो परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे शव सौंपने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन अंतिम संस्कार की जल्दबाजी में था। परिवार वाले एवं गावं वाले एंबुलेंस के सामने भी लेट गए। इस दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस के द्वारा शव को जबरन रात करीब 2.30 बजे जला दिया गया। इस दौरान मीडिया को भी दूर रखा गया।

लाश जलाने में पेट्रोल का इस्तेमाल करने की आशंका जताई जा रही है। वही परिवार वाले का कहना है कि वें रात के अँधेरे में अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे।

ad-s

हॉट शॉट्स

कहानी

स्पोर्ट्स

ad-s

OMG