inner_banner

हरसिद्धि के RJD MLA राजेन्द्र राम का भारी विरोध, RJD कार्यकर्ता उम्मीदवार बदलने की कर रहे मांग

  • ग्रामीणों ने राजद विधायक राजेन्द्र राम का पुतला जलाकर विरोध किया
  • हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंड के गांवों में MLA का भारी विरोध होने लगा है

News24 Bite

September 20, 2020 5:30 am

मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर आ रही है हरसिद्धि क्षेत्र से, जहाँ हरसिद्धि से राजद के वर्तमान विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र राम (Rajendra Ram RJD, MLA) को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा है।

खबर के अनुसार, ग्रामीणों ने राजद विधायक राजेन्द्र राम का पुतला जलाकर विरोध किया है। स्थानीय लोगों और राजद कार्यकर्ताओं ने तेज-तेजस्वी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए विधायक राजेन्द्र राम मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस बार के चुनाव में राजद प्रत्याशी को बदलने की मांग कर रहे थे।

बता दे, विधायक राजेन्द्र राम का हरसिद्धि और तुरकौलिया दोनों प्रखंडों के गांवों में भारी विरोध होने लगा है। RJD कार्यकर्ता विधायक से नाखुश दिख रहे है।

ad-s
ad-s