inner_banner

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया ने दो साल में कमाए 37 लाख रुपए, लेकिन शेयर खरीदे 76 लाख के

  • रिया ने दो साल में 37.2 लाख रुपए कमाए
  • रिया ने दो साल में 76 लाख रुपए के शेयर खरीद डाले

News24 Bite

August 10, 2020 3:23 pm

Sushant Suicide Case. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत (Sushant Singh Rajput) के सुसाइड केस में धोखाधड़ी और 15 करोड़ के हेरफेर के आरोप में ईडी (Enforcement Directorate) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से लगातार पूछताछ कर रहा है।

इसी बिच रिया चक्रवर्ती के आईटीआर (Income Tax Return) की डिटेल से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक, 2017-18 में रिया ने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए बताई थी। जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। इसके बावजूद इन दोनों सालों में उन्होंने जो निवेश (Investment) किया था, वह कमाई की तुलना में बहुत ज्यादा है। वही ईडी अब रिया की इस अतिरिक्त कमाई के सोर्स का पता लगा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रिया ने 2017-18 में 18.85 लाख रुपए कमाए थे, जबकि उन्होंने 34 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे। यह उन्होंने कैसे किया? यह जांच का विषय है। वही 2018-19 में रिया ने 42 लाख के शेयर खरीदे। यानी रिया ने दो साल में 76 लाख रुपए के शेयर खरीद डाले। इतना ही नहीं रिया के एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में भी फिक्स डिपॉजिट्स है जिसकी जांच ईडी कर रही है।

रिया ने दो साल में एक करोड़ की प्रॉपर्टी बेची

इनकम टैक्स रिटर्न्स की डिटेल्स के मुताबिक एक और चौकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार रिया ने 2017-18 में प्रॉपर्टी बेचकर 45 लाख रुपए कमाए थे। जबकि 2018-19 में उन्होंने 58 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। यानी रिया ने दो साल में एक करोड़ तीन लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर रिया ने दो साल में महज 37.2 लाख रुपए कमाकर करोड़ो की प्रॉपर्टी कैसे बनाई थी। ईडी ने रिया से प्रॉपर्टीज के पेपर्स मांगे हैं।

ad-s
ad-s