inner_banner

सरेआम लॉकडाउन की लोगो ने उड़ाई धज्जियां, अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग हुए शामिल

News24 Bite

April 26, 2020 4:52 pm

हरियाणा. सीएम मनोहर लाल खट्‌टर प्रदेश में लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने की बात कह रहे हैं। लेकिन यमुनानगर में लॉक डाउन की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बता दे, यहाँ सैकड़ों के तदाद में लोग इकट्ठा हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इन्हें रोकने में नाकामयाब रही।

कुछ चंद पुलिसकर्मी जो मौके पर मौजूद थे, बस चुपचाप नजारा देखते रहे, भीड़ देखकर उनकी कुछ करने की हिम्मत नहीं हुई। मृतक के परिजनों ने संस्कार से पहले हंगामा भी किया था, क्योंकि मृतक की मौत जेल में तबीयत खराब होने की वजह से हुई थी। जानकारी के अनुसार परिवार वालो ने जेल प्रशासन पर जहर देकर हत्या का आरोप भी लगाया है।

खबर के मुताबिक मृतक रमन पर आरोप लगा था वह होली के दिन यमुनानगर के भाटिया नगर में हुए झगड़े में दूसरे पक्ष पर फायरिंग किया था। इस मामले में पुलिस ने रमन समेत उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेजा था।

ad-s
ad-s