inner_banner

शादी की मंडप में पहुंची 3 बच्चों की मां : दूल्हा-बाराती बंधक, शादी रुकी

  • संजीव सुमन की रिपोर्ट

News24 Bite

July 14, 2021 3:21 pm

Supaul. बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के सुपौल से जहां शादी करने पहुंचे एक युवक और उसके परिजनों को प्रेमिका ने ग्रामीणों की मदद से बंधक बना लिया। प्रेमिका ने शादी रुकवाने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा किया, इससे युवक की शादी रुक गई। मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत स्थित मयूरवा वार्ड 1 का है।

जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे की मां के साथ 6 माह पहले युवक ने शादी की थी और उसे धोखा देकर दूसरी युवती से शादी करने पहुंच गया था। सोमवार रात मंडप में युवक के पहुंचने की भनक लगते ही प्यार में धोखा खाई प्रेमिका वरमाला के ठीक समय पहुंच गई। मंडप में प्रेमिका ने अपनी प्रेम कहानी की दास्तान गांववालों को सुनाया। इसके बाद ग्रामीण उसके समर्थन में आए गए। हालांकि, इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement

मामला विस्तार से….

कुशहा पंचायत के मचहा गांव वार्ड 13 निवासी बेचन यादव ने अपनी बेटी कंचन कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव वार्ड 7 निवासी सुरेश यादव से की थी। विवाहिता को कुछ दिन बाद उसी गांव के वार्ड 9 निवासी अरुण साह के साथ संबंध हो गया। जिसकी भनक ससुराल पक्ष को लगी तो उन्होंने विवाहिता को छोड़ दिया और लड़की मायके में तीन बच्चे के साथ रहने लगी थी। छह माह पूर्व तीन बच्चे की मां ने प्रेमी युवक से शादी रचा ली।

कुशहा पंचायत के मचहा गांव वार्ड 13 निवासी बेचन यादव ने अपनी बेटी कंचन कुमारी की शादी 5 वर्ष पूर्व राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव वार्ड 7 निवासी सुरेश यादव से की थी। कंचन को कुछ दिन बाद उसी गांव के वार्ड 9 निवासी अरुण साह के साथ प्यार हो गया। जिसकी भनक ससुराल पक्ष को लगी तो उन्होंने कंचन को छोड़ दिया जिसके बाद कंचन मायके में रहने लगी थी। कंचन को तीन बच्चे भी है। छह माह पूर्व कंचन ने अपने प्रेमी अरुण से शादी रचा ली।

Advertisement
Advertisement

वही अब कंचन को धोखा देकर अरुण दूसरी शादी करने सोमवार रात थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयूरवा गांव वार्ड 1 निवासी महेश साह के घर आया था। अब शादी नहीं होने और हंगामे के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने अरुण साह समेत उनके भाई और पिता को घेर लिया और दहेज की रूप में ली गई राशि एवं दरवाजा खर्च की मांग कर रहे हैं। विवाहिता लड़की भी शादी स्थल पर डेरा जमाए हुई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली हैं, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ad-s
ad-s