inner_banner

राहुल कुमार बने बिहार प्रदेश महादलित परिसंघ के संगठन सचिव सह कैमूर जिला प्रभारी

News24 Bite

June 19, 2020 1:47 am

बगहा. महादलित परिसंघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार राउत एवं प्रदेश संगठन प्रभारी चन्दन रावत ने परामर्श के पश्चात राहुल कुमार को बिहार प्रदेश का संगठन सचिव सह कैमूर जिला प्रभारी मनोनीत किया है।

उक्त जानकारी संगठन के हवाले से परिसंघ के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’ ने दिया। आगे बताया कि उनकी योग्यता, पंद्रह वर्षों से सामाजिक गतिविधियों और सामाजिक अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए इन्हें महादलित परिसंघ बिहार का संगठन सचिव सह कैमूर जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।

राहुल कुमार के मनोयन पर परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबन रावत, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार राउत, प्रदेश संगठन प्रभारी चन्दन रावत, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशुन राम, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार ‘राउत’, संगठन सचिव मुनेश्वर तुरी एवं बिहार के मा. जिलाध्यक्षगण पटना- सुरेश कुमार, वैशाली -रामू राम, मुजफ्फरपुर- गुड्डू कुमार, सुपौल – मनोज कुमार धारिकर, पूर्णिया – अशोक मल्लिक, अररिया – संतोष कुमार, किशन गंज -मोहन दास, भागलपुर -चंदन मेहत्तर, बांका- जितेंद्र कुमार तुरी, नालंदा- बादल कुमार, नवादा – अशोक राजबंशी, गया – तपेश्वर राम मांझी, औरंगाबाद – सुनील कुमार, रोहतास – अरुण रावत, कैमूर – रवि रावत, बक्सर – करन रावत, भोजपुर – बबलू कुमार, सारण- बबलू रावत, सिवान- आनंद रावत, गोपालगंज -गौतम कुमार, मुंगेर- काली राउत, मधुबनी- राजदेव सदा, छपरा – बबलू राउत एवं बिहार के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दी है।

ad-s
ad-s