inner_banner

मोतिहारी DMऔर SP ने बिना मास्क एवं बिना हेमलेट वालो पर लगाया जुर्माना

  • रोको टोको अभियान के तहत पूरे शहर में चलाई गई सघन अभियान
  • बिना मास्क और हेलमेट वालों की अब खैर नहीं- डीएम

News24 Bite

July 23, 2020 11:58 am

MOTIHARI. बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मध्यनजर लॉक डाउन (LockDown) घोषित है। वही पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक (DM, Shirsat Kapil Ashok) एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा (SP, Naveen Chandra Jha) ने जिले में लॉक डाउन को प्रभावशाली बनाने के लिए छतौनी चौक, गांधी चौक, ज्ञानबाबू चौक, हेनरी बाजार आदि जगहों का निरीक्षण किया।

मोतिहारी डीएम और एसपी जाँच करते हुए

आज (गुरुवार) को रोको टोको अभियान के तहत पूरे शहर में चलाई गई सघन अभियान में जो लोग बिना हेलमेट, बिना मास्क, लाइसेंस एवं बेवजह घूमते पकड़े गए उनसे जुर्माना उसूला गया।

सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात है जो लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करा रही है।

मास्क और हेमलेट नहीं पहनने पर फाइन भरना होगा – DM

वही जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने काहा कि बिना मास्क और बिना हेमलेट जो भी मोटरसाइकिल चलाएगा उसे फाइन भरना होगा।

ad-s
ad-s