inner_banner

मोतिहारी भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जरुरतमंदो के बिच बांटा गया भोजन

  • गरीबों की सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है : मीना मिश्रा
  • रिपोर्ट : दिव्यांश शेखर

News24 Bite

May 26, 2021 10:43 am

मोतिहारी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। जिसके कारण गरीब एवं दिहाड़ी मजदूरों के सामने खाने की समस्या पैदा हो गई है।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित मोदी आहार केंद्र पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे और रात्रि 6 बजे से 8 बजे तक लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

आज का वितरण का कार्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना मिश्रा जी के नेतृत्व में किया गया।

श्री मीना ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का कथन है, गरीबों का सेवा परम धर्म है, इसी विचार के साथ हम और हमारी पार्टी सदैव गरिबों कि सेवा में तत्पर है।

मैके पर महामंत्री उषा गुप्ता जी, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पुतुल प्रिया जी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष माला सिन्हा जी, बेबी केसरी जी, गायत्री जी, मीडिया प्रभारी सौम्या मिश्रा आदि उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement
ad-s
ad-s