inner_banner

मोतिहारी: फोटो खींचने के बहाने दुल्हे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस…

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 6, 2021 2:06 pm

मोतीहारी. जिले में अपराधियों ने तांडव मचा रखा है, आए दिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

वही बेखौफ अपराधी ने बरात में फोटो खींचने के बहाने दुल्हे को गोली मार जख्मी कर दिया है। यह घटना है पूर्वी चंपारण जिला के छौड़ादानो थाना क्षेत्र की।

Advertisement
Advertisement

बता दे, बारात में बारातियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी करने आए दूल्हे को गाड़ी के अंदर ही किसी ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, दूल्हे का फोटो खिंचने के बहाने बदमाश ने सजे-धजे गाड़ी में बैठे दूल्हे के पेट में गोली मारी है। वही पुलिस घटना के जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशी नगर से छौड़ादानो थाना क्षेत्र के मुरली गांव में बारात आई थी। बारात दरवाजे पर पहुंची ही थी कि उसी दौरान किसी ने दूल्हे को गोली मार दी। लेकिन दूल्हा ने घटना के कुछ देर बाद इसकी जानकारी लोगों को दी। दूल्हे को गोली लगने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। जख्मी दूल्हा को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

ad-s
ad-s