inner_banner

मोतिहारी डीएम हेलीकॉप्टर से कर रहें है बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे

  • डीएम हेलीकॉप्टर से कर रहें है बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे
  • शीर्षत कपिल ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी

News24 Bite

July 25, 2020 9:20 am

MOTIHARI. बाढ़ से पूर्वी चंपारण बेहाल है। कई क्षेत्रों में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है। बीते शुक्रवार को भवानीपुर में बूढी गंडक नदी का बांध टूटने से कई गावं में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। तथा नदियों में जलस्तर के बढ़ने से अब भी कई इलाकों में बांध टूटने की संभावना बनी हुई है।

वही इसको लेकर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक (Shirsat Kapil Ashok) काफी सक्रिय है, वे लगातार आपदा प्रबंधन (disaster management) टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके में सक्रिय है।

डीएम ने चॉपर से किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का एरियल सर्वे चॉपर द्वारा किया गया। शीर्षत कपिल ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी उनके साथ चॉपर में सिंचाई विभाग के अभियंता प्रमुख भी थे।

बता दे, शीर्षत कपिल ने मोतिहारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गोपालगंज के जिलाधिकारी से बाढ़ के संदर्भ में वार्ता भी किया।

ad-s
ad-s