inner_banner

मोतिहारी : कल्याणपुर पुलिस ने पिस्टल, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

  • पुलिस ने पिस्टल, जिंदा कारतूस और स्मैक के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

News24 Bite

October 14, 2020 12:28 pm

पूर्वी चंपारण. मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पोखरा के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लोकल पिस्टल, गोली, चाकू, स्मैक व मोटरसाइकिल बरामद किये गए है।

पकड़े गए अपराधियों में से एक पिपरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मनीष सिंह एवं दूसरा कल्याणपुर निवासी जितेंद्र जायसवाल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वही पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। कल्याणपुर पुलिस इसे अपनी एक बड़ी कामयाबी मान रही है। रिपोर्ट : दिव्यांश शेखर

ad-s
ad-s