inner_banner

मध्यप्रदेश: सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं कॉलेज स्टूडेंट, ब्यूटी पार्लर के आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

May 30, 2021 2:22 pm

Madhya Pradesh. राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन लगा है लेकिन इसी बीच जिस्मफरोशी का धंधा परवान चढ़ रहा है।

वही पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा करने में कामयाबी पाई है। वही इस धंधे में लिप्त 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी लड़कियों की उम्र 20 से 24 साल बताई जा रही है। उनमे से एक ग्‍वालियर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, ब्यूटी पार्लर के अंदर सेक्स रैकेट का व्यवसाय धरल्ले से चल रहा था। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर विश्‍वविद्यालय थाना का है, जहां शहर के गोविंदपुरी रोड स्थित जीटीबी टावर में ऑर्गेनिक ब्यूटी एंड सैलून स्पा सेंटर में पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा किया है।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ऑर्गेनिक ब्यूटी एंड सैलून स्पा सेंटर में स्पा के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद बाद इसे एक्‍पोज करने के लिए बकायदा प्‍लान तैयार किया और एक कॉन्‍स्‍टेबल को कस्‍टमर बनाकर स्‍पा भेजा। कॉस्‍टेबल ने संचालिका आयसा से कॉल गर्ल की डील की, आयसा ने पुलिस जवान के सामने 6 जवान लड़कियां पेश कर दीं। जब यह साफ हो गया कि स्पा सेंटर की आड़ में धंधा चल रहा है तो पुलिसकर्मी ने अपनी टीम को संकेत दिया। इशारा मिलते ही ASP हितिका वासल के निर्देश पर पुलिस टीम स्‍पा सेंटर के अंदर दाखिल हो गई। और सभी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांचों लड़कियों और स्‍पा संचालिका को थाना लाकर केस दर्ज कर दिया है।

ad-s
ad-s