inner_banner

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिग बॉस में मचा रही है धमाल, पवन सिंह के खिलाफ केस कर सुर्खियों में रही

News24 Bite

August 12, 2021 12:21 pm

Bigg Boss OTT. टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वा सीजन शुरू हो चुका है। इस साल मेकर्स ने फॉर्मेट बदलते हुए शो को एक महीने तक वूट पर स्ट्रीम करने का फैसला किया है जिसके बाद शो को सितम्बर से टीवी पर प्रसारित किया जायेगा।

इस शो में टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं जिनमें से एक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी है। अक्षरा शो में अपना खूब भोजपुरिया दम दिखा रही है। वे बिग बॉस’ सीजन 15 के घर की पहली ‘बॉस’ बॉस बन चुकी है।

हालांकि पिहले दिनों अक्षरा की लड़ाई दूसरे कंटेस्टेंट शमिता और मूज जटाना के साथ देखने को मिला है। मूज ने अक्षरा के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया जिससे वे काफी अपसेट नजर आई है।

बता दे, एक्ट्रेस की कंट्रोवर्सी से घिरी जिंदगी के कारन उन्हें पहले भी कई बार शो में आने के ऑफर मिल चुके हैं। अक्षरा अपनी फिल्मों में ज्यादा विवादों के चलते ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं जो उन्हें इस शो के लिए परफेक्ट बनाता। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी वो तमाम कंट्रोवर्सीज के बारे में…

अक्षरा ने पवन सिंह पर लगाए थे मारपीट करने का आरोप

बता दे, अक्षरा सिंह भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के साथ कई हिट फिल्मों और गानों में नजर आई हैं। फिल्मो में काम के दौरान दोनों करीब आए और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों के रेलशनशिप खूब चर्चा में रहें।

हालांकि दोनों के रिश्ते का अंत काफी बुरा रहा। ये रिश्ता उस वक्त विवादों से घिरा जब अक्षरा ने पवन के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई। एक्ट्रेस का आरोप था कि पवन ने पहली पत्नी के आत्महत्या करने के बाद दूसरी ज्योति सिंह से शादी कर ली थी, हालांकि एक्टर ने ये बात उनसे छिपाकर रखी थी।

अक्षरा को लगता था कि पवन की शादी नहीं हुई है इसलिए वो उनके साथ थीं। सच्चाई सामने आने के बाद अक्षरा ने जब पवन से रिश्ता तोड़ना चाहा तो पवन उनके साथ मारपीट करने लगे। पवन शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस से रिश्ता रखना चाहते थे, बाद मे तंग आकर एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

गायक रितेश पांडे पर लगाए थे संगीन आरोप

पवन सिंह से विवाद खत्म होने के बाद अक्षरा सिंगर रितेश पांडे पर आरोप लगाकर सुर्खियों में आ गई थीं। एक्ट्रेस ने बीते साल रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि एक गाने की शूटिंग के दौरान सिंगर ने उनसे बहुत अभद्रता की और मारपीट की। एक्ट्रेस के आरोप के बाद दोनों काफी विवादों में आ गए थे।

बता दें कि अक्षरा ने साल 2010 में रवि किशन के साथ सत्यमेव जयते शो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी लेकिन उनका डेब्यू फिल्म भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ था। इसके बाद वो कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा अक्षरा हिंदी टीवी शो काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू शो का हिस्सा रही हैं। अक्षरा अभिनेत्री के साथ-साथ एक सिंगर भी हैं। उनके गाये कई भोजपुरी गाने सुपर हिट हुए है। सोशल मीडिया पर अक्षरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

बता दे, अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली है। हालांकि उनका जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है।

ad-s
ad-s