inner_banner

ब्रेकिंग न्यूज / मोतिहारी में मिले चार कोरोना मरीज, बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 259

News24 Bite

April 26, 2020 12:58 pm

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण में मिला चार कोरोना पॉजिटिव मरीज। बता दे, इन मरीजों में 3 बंजरिया ब्लॉक के जतवा गावं के हैं, जबकि एक अरेराज का निवासी है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

जानकारी अनुसार बंजरिया ब्लॉक वाले तीनो मरीज मुम्बई से लौटे हैं, जिनका नाम है राहुल हक़ उम्र 54 वर्ष, मोहम्मद सलाहुद्दीन उम्र 50 वर्ष तथा सिद्दीकी आलम उम्र 28 वर्ष है, जबकि चौथा अरेराज निवासी दिल्ली से लौटा है उसका नाम शब्बीर आलम उम्र 32 वर्ष है। बिहार के प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार जिला प्रशाशन फ़िलहाल चारो मरीज को क्वारंटाइन करने में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार बंजरिया के कोरोना संक्रमित मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री प्रशासन को मिल चुकी है। 22 अप्रैल को दोपहर दो बजे मुंबई से बंजरिया के सिंघिया गुमटी एम्बुलेंस से पहुँचे थे, ड्राइवर और कैंसर पीड़ित मरीज को लेकर कुल छह लोग थे। मिल रही जानकारी के अनुसार सिंघिया गुमटी पर उन्होंने कई दुकानों से समान खरीदने के साथ मछली भी खरीदी थी। गुमटी पर ही एम्बुलेंस छोड़कर गाड़ी मंगवाकर गांव चले गए। स्थानीय प्रशासन ने मो. गनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय जटवा में सभी को क्वारेंटाइन किया था। वहीं से उनका शुक्रवार को सैंपल लिया गया था। गांव वालो के अनुसार सभी क्वारेंटाइन सेंटर पर नहीं रह कर घर चले जाते थे। फ़िलहाल अरेराज के मरीज का ट्रैवेल हिस्ट्री पता किया जा रहा है।

गौतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रही है और यह अकड़ा बढ़कर अब 259 हो गया है। शिवम कुमार (मोतिहारी ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज़ 24 बाईट)

सभी कोरोना संक्रमितों के नाम एवं डिटेल्स
ad-s
ad-s