inner_banner

ब्रेकिंग : बेखौफ अपराधियों का तांडव, एसपी आवास के पास एक व्यक्ति को मारी गोली

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 3, 2021 4:07 pm

सीतामढ़ी. एक बार फिर से जिले में अपराधियों ने दिन दहाड़े तांडव मचाया है। जिले में आज सुबह की शुरुआत गोलियों की तरतराहट से हुई है। अपराधियों की हिम्मत तो देखिये युवक को सीतामढ़ी एसपी आवास से महज कुछ ही दूरी पर गोली मारी गई है।

घायल युवक की पहचान डूमरा बड़ी बाज़ार निवासी नंद किशोर यादव के रूप में की गई है।

Advertisement
Advertisement

नंदकिशोर राय को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बड़ी बाजार निवासी नन्द किशोर राय रजिस्ट्री ऑफिस डुमरा में मोहरी का कार्य करता है।

Advertisement
Advertisement

इधर, जानकारों का कहना है कि नंद किशोर राय से कुछ दिन पहले कुख्यात अपराधी प्रेम सिंह टाइगर ने फिरौती की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने टाइगर को जेल भेज दिया था।

ad-s
ad-s