inner_banner

ब्रेकिंग : RTI कार्यकर्ता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

  • पहले भी अपराधियों ने मृतक के घर पर धावा बोल गोलीबारी की थी

News24 Bite

September 24, 2021 10:48 am

हरसिद्धि। जिले में आए दिन बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उसके लंबे हाथ अपराधियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसी कारण उनके मनोबल बढ़ते जा रहे हैं और वे हत्या जैसे संगीन अपराध को दिनदहाड़े अंजाम देते फिर रहे हैं।

इसी बिच एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है हरसिद्धि थाना क्षेत्र से जहाँ अपराधियों ने दिनदहाड़े 46 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को गोली मारकर हत्या कर दी है।

यह वारदात थाना क्षेत्र के हरसिद्धि ब्लॉक गेट पर सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, विपिन घर से अंचल कार्यालय किसी काम से गए थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार गोली मारी और फरार हो गए। लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पर हरसिद्धि थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच आरटीआई कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल को मौके से उठाकर मोतिहारी सदर अस्पताल लाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वही घटना के बारे में मृतक के पिता विजय अग्रवाल ने बताया कि मृतक हरसिद्धि क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर कई आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। जिस कारण 2020 में भी मेरे घर पर अपराधियों ने घर पर धावा बोल गोलीबारी की थी। इसको लेकर स्थानीय थाना व एसपी को सनहा दिया गया था। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पिता सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

ad-s
ad-s