inner_banner

बॉलीवुड के सिंघम अजय ने खरीदा नया बंगला, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

  • बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए
  • रिपोर्ट : कोमल आर्या

News24 Bite

May 31, 2021 4:17 pm

बॉलीवुड डेस्क. कोरोना महामारी के इस दौर में भी बॉलीवुड सेलेब्स लगातार अपने लिए घर खरीद रहे है। हाल ही में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के ने अपने लिए घर खरीदे है।

Advertisement
Advertisement

अब इस लिस्ट में एक और नाम बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का नाम जुड़ चुका है। अजय ने यह बंगला मुंबई के जुहू इलाके की एक पॉश कॉलोनी में खरीदा है।

Advertisement
Advertisement

बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए

सूत्रों की माने तो 590 स्कवायर यार्ड्स में फैले इस बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए है। ये बंगला अजय के मौजूदा घर ‘शक्ति’ से कुछ ही दूरी पर है।

बताया जा रहा है कि अजय पिछले एक साल से नए बंगले की तलाश में थे। 7 मई 2021 को विशाल (अजय) देवगन और उनकी मां वीणा वीरेंद्र देवगन के नाम पर प्रॉपर्टी के पेपर ट्रांसफर कर दिए गए। कहा जा रहा है कि अजय को बंगले का पजेशन मिल गया है और उन्होंने इसके रेनोवेशन का काम भी शुरू कर दिया है। क्योंकि वे अपने मौजूदा बंगले के री-डेवलपमेंट के लिए नए बंगले में शिफ्ट होना चाहते हैं।

बता दे, अजय देवगन के इस नए बंगले के पड़ोस में ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे बड़े स्टार के घर है।

ad-s
ad-s