inner_banner

बिहार : कंधे पर सवार होकर विवाह करने पहुंचा दूल्हा, देखिए पूरी रिपोर्ट

  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

June 7, 2021 2:29 pm

BUXAR. वैसे तो बिहार के सड़को की क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं है। राजनेता और सरकार बड़ी-बड़ी बाते करती है, सड़को को लेकर सरकार के द्वारा हमेशा से माया भ्रम फैलाया जाता रहा है। लेकिन बरसात का मौसम आते ही सारे पोल खुल जाते है। कीचड़ की वजह से आम जनता का चलना दूभर हो जाता है।

वही बक्सर से बीजेपी सांसद व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के गृह जिले से आई एक तस्वीर सोचने पर मजबूर कर देती है। जिसमे शादी के लिए दूल्हे को कंधे पर ले जाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

दूल्हे को 3 किलोमीट कंधे पर चढ़कर जाना पड़ा ससुराल

दरअसल यह मामला चौगाई प्रखंड अंतर्गत नचाप पंचायत के पुरैना गांव की है। जानकारी के अनुसार, इलाके में बारिश से काफी कीचड़ हो गया था। गली में चार पहिया वाहन न जाने की सूरत में दूल्हे को कंधे पर बैठाकर तकरीबन 3 किलोमीट दूर सड़क तक लाया गया। इस दौरान लड़का कहीं कीचड़ में गिर न जाए, इसके लिए आसपास कुछ लोग भी चलते रहे।

Advertisement
Advertisement

वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। हल्की बारिश होने के बाद कच्चे रास्ते से गाड़ियों का आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में लोगों को बचते-बचाते पैदल मुख्य सड़क तक आना पड़ता है। लेकिन इस पर ना तो जनप्रतिनिधि और ना ही अधिकारी ध्यान देते हैं।

ad-s
ad-s