inner_banner

बाबा का ढाबा वाले बुजुर्ग ने की ख़ुदकुशी की कोशिश : नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।आइये जानते हैं विस्तार से

  • रिपोर्ट : संजीव सुमन

News24 Bite

June 18, 2021 2:23 pm

नई दिल्ली। मशहूर बाबा के ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग कांता प्रसाद ने गुरुवार रात नींद की गोलिया खाकर आत्महत्या करने की कोसिस की है। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया जहाँ ICU में रखा गया है। फ़िलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दे, 80 वर्षीय बुजुर्ग कांता प्रसाद दिल्ली के मालवीय नगर में ‘बाबा का ढाबा’ चलाते है। कांता की पत्नी बादामा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति पिछले कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे। जिसके वजह से उन्होंने नींद की गोलियां खा ली है।

Advertisement
Advertisement

लॉकडाउन में बंद हो गया था नया रेस्टोरेंट

दरअसल पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कांता प्रसाद सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के जरिए रातोंरात फेमस हो गए थे। उनकी मदद के लिए कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया था, जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो गई थी। कांता प्रसाद ने क्राउड फंडिंग से मिले पैसों से पिछले साल दिसंबर में नया रेस्टोरेंट खोला था। इसमें उन्होंने दो शेफ और एक हेल्पर को नौकरी पर रखा था।

लॉकडाउन में रेस्टोरेंट पर ताला लगने के कारण उन्हें काफी नुकसान हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया था। बाबा के बेटे ने बताया था कि रेस्टोरेंट में खर्चे के अनुसार कमाई बेहद कम हो रही थी। रेंट, काम करने वाले लड़कों की तनख्वाह, बिजली और पानी का बिल भरना पड़ता था। रेस्टोरेंट खोलने में डेढ़ लाख से अधिक पैसे लगे थे। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद हमने सारा सामान बेच दिया, जिससे 30 से 40 हजार रुपये मिले। बाबा के बेटे के अनुसार, रेस्टोरेंट में यदि महीने का खर्चा 2 लाख रुपये था तो कमाई सिर्फ 15 हजार रुपये हो रही थी।

Advertisement
Advertisement

बता दे, फेम मिलने से पहले प्रसाद दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में सड़क किनारे अपना ढाबा चला गुजर-बसर कर रहे थे।

ad-s
ad-s