बजाज प्लेटिना 100ES : इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 64,301 रुपए है। बाइक में 102cc का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है ये 97 किमी का माइलेज देती है।
TVS स्पोर्ट : इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 56,100 रुपए है। बाइक में 109.7cc का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है ये 95 किमी का माइलेज देती है। इसके सेल्फ स्टार्ट मॉडल की कीमत 62,950 रुपए है। वैसे इस बाइक के नाम 110 किमी के माइलेज निकालने का रिकॉर्ड दर्ज है।
हीरो स्प्लेंडर प्लस : इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61,785 रुपए है। इसके कुल 3 मॉडल आते हैं। बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है ये 81 किमी का माइलेज देती है। ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक भी है।
हीरो HF डीलक्स : इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 52,476 रुपए है। इसके कुल 5 मॉडल आते हैं। बाइक में 97.2cc का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है ये 80 किमी का माइलेज देती है। इसे किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
" />Best Mileage Bike. देश में एक और महंगाई अपने चरम पर है तो दूसरी तरह पेट्रोल की कीमतें शतक लगा चुकी हैं। ऐसे में आम आदमी के पॉकेट का बोझ दोगुना बढ़ गया है। जो लोग रोज बाइक का सफर करते है उन्हें पेट्रोल भरवाना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम आपको देश की ऐसी 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका माइलेज सबसे बेहतर जिसे खरीदकर आप भी अपने पॉकेट का बोझ हल्का कर सकते है।
माइलेज की बात करे तो बजाज की गाड़ियां सबसे ऊपर नजर आती है। इस कंपनी के कई मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध है। जिसमें कुछ बाइक का माइलेज कंपनी के दावे के अनुसार लगभग 100 किलोमीटर तक है। यानी एक लीटर पेट्रोल में ये 100 किलोमीटर तक चलती हैं। वहीं, टीवीएस की बाइक भी 95 किलोमीटर तक का माइलेज देने का दावा करती हैं। जिन बाइक का माइलेज ज्यादा होता है उनमें कम पावर का इंजन होता है। बजाज या दूसरी कंपनियों की जिन बाइक का माइलेज बेहतर है उनमें 100cc या उससे आसपास पावर वाला इंजन होता है। इंजन का पावर कम होने से फ्यूल कंजप्शन कम होता है। जिसके चलते माइलेज बेहतर हो जाता है। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में…
बजाज CT100 : इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 47,654 रुपए है। बाइक में 99.27cc का इंजन लगा है। कंपनी का दावा है ये 90 किमी का माइलेज देती है। बाइक को 110cc इंजन ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इसका माइलेज कम हो जाएगा।