inner_banner

फिल्मी स्टाइल में शादी की रस्में अधूरी छोड़ अपने आशिक के साथ फरार हुई दुल्हन…

  • थाना पहुंचकर SP से बोली...जेल में बंद कर दो...
  • अपडेट : चंचल पांडेय

News24 Bite

May 24, 2021 11:39 am

Madhya Pradesh. आपने अक्सर फिल्मों में शादी के दिन दुल्हन के प्रेमी के साथ भाग जाने की कहानियां देखी होगी। ठीक ऐसा ही मामला हकीकत में सामने आया है मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित देहात हस्तिनापुर इलाके से जहां एक तरफ मंडप में शादी की रस्में शुरू होने की तैयारियां चल रही थी तो दूसरी ओर दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर वालों को चकमा देकर फरार हो गई। और सीधे एसपी ऑफिस पहुंच अपने जान की गुहार लगाने लगी।

दरअसल, देहात हस्तिनापुर इलाके की रहने वाली 20 साल की लड़की मनीषा की शादी थी। उसका पहले से बिजौली थाना क्षेत्र के राधेश्याम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और मनीषा के घरवालों को उसके प्रेमी के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी होनी थी और घर पर मंडप लगा हुआ था। लेकिन सात फेरे होने से पहले ही मनीषा मौका देखकर वहां से भाग निकली और हाइवे पर उसका प्रेमी राधेश्याम इंतजार कर रहा था।

Advertisement
Advertisement

मनीषा के परिजनों को जब उनके भागने की खबर लगी तो सब उसे तलाशने में जुट गए और लड़के घर भी जा पहुंचे। लड़की और लड़के वालों के बीच जमकर बहस हुई और दुल्हन के परिजनों ने लड़के वालों को धमकी तक दे डाली।

Advertisement
Advertisement

लड़के को इस बात का अंदाजा था कि लड़की के परिजन उसके घर आ सकते हैं। इसलिए दोनों वहां से भी भाग निकले और एसपी ऑफिस पहुंचे और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। डरे सहमे प्रेमी जोड़े ने पुलिस के सामने अपनी सुरक्षा की मांग रखी।

दोनों ने पुलिस के सामने कहा कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और उन्हें आठ दिन के लिए जेल भेज दें। जिससे उनकी जान बच सके। एसपी ने दोनों को महिला थाना भेजा और दोनों के परिजनों को सूचित कर आपसी बातचीत की बात कही है।

ad-s
ad-s